फारूक अब्बास। बैंकिंग सिस्टम को आसान बनाने के लिये बैंक द्वारा कई सुविधाऐं शुरू की हैं NEFT उन्ही में से एक है। NEFT का इस्तेमाल फण्ड को ...
फारूक अब्बास। बैंकिंग सिस्टम को आसान बनाने के लिये बैंक द्वारा कई सुविधाऐं शुरू की हैं NEFT उन्ही में से एक है। NEFT का इस्तेमाल फण्ड को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रान्सफर करनें के लिये किया जाता है। प्रत्येक राष्ट्रीयकृत बैंक में इसका इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं NEFT क्या होता है।
NEFT क्या होता है।
NEFT की फुल फाॅर्म National Electronic Funds Transfer होता है। इसे हिन्दी में राष्ट्रीय इलेक्ट्राॅनिक निधि अन्तरण भी कहते हैं। NEFT भारतीय रिजर्ब बैंक (RBI) द्वारा संचालित किया जाता है। इसकी शुरूआत नबम्बर 2005 मे हुई थी। NEFT का इस्तेमाल सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक किया जा सकता है। वहीं छुटटी वाले दिन NEFT काम नही कर सकते हो।
NEFT के इस्तेमाल से आप अपने बैंक खाते से देश भर के किसी भी बैंक खाते में पैसे भेज सकते हो। ये बेहद आसान और सुरक्षित प्रक्रिया है। व्यापारिक क्षेत्रों में लेन-देन के लिये NEFT का ही प्रयोग किया जाता है। इसमंे आप एक रूपये से लेकर ज्यादा से ज्यादा कितना भी अमाउण्ट ट्रान्सफर कर सकते हो। NEFT सेवा के बदले बैंक आपसे कुछ चार्ज लेती हैं जो कि मामूली होता है। अलग अलग बैंकों के अलग अलग चार्ज होते हैं। NEFT में पैसा ट्रान्सफर होने में आधा घण्टा का समय लग जाता है।
NEFT कैसे करते हैं।
NEFT करने के दो तरीके हैं। जिनके जरिये आप NEFT कर सकते हो। इन तरीको के बारे में हम नीचे बता रहे हैं।
1. बैंक के जरिये
2. इण्टरनेट बैंकिंग के जरिये
1. बैंक के जरिये NEFT
बैंक के जरिये NEFT करने के लिये आपको बैंक जाना होगा और NEFT का फाॅर्म भरकर देना होगा। उस फाॅर्म में बेनिफिसरी खाता धारक की सभी जानकारी जैसे बैंक का नाम, पता, खाता संख्या, आईएफएससी कोड, खाता धारका का नाम आदि भरना होगा। इस फाॅर्म के साथ अपना जितना अमाउण्ट ट्रान्सफर कर रहे हो उतने का ही चेक भर के देना होगा। बैंक के जरिये आपके खाते से NEFT कर दिया जाऐगा। ज्यादातर व्यापारी जो इण्टरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नही करते वो इसी तरीके से NEFT करते हैं। ये एक दम सेफ है और बैंक इसमें इन्वाॅल्व रहती है।
2. इण्टरनेट बैंकिंग के जरिये NEFT
इण्टरनेट बैंकिंग के जरिये आप खुद ही NEFT कर सकते हो। इसके लिये आपको बेनिफसरी एड करना होगा। जिसके लिये आपको बेनिफिसरी का नाम पता, खाता संख्या, बैंक का नाम, आईएफसी कोड भरना होगा। उसके बाद आपके फोन पर एक ओटीपी आऐगा उसके बाद आप का बेनिफिशरी एड हो जाऐगा। लेकिन उसे वेरिफाई होने में कुछ घण्टों का समय लगता है। यह समय 4 घण्टे से लेकर 24 घण्टे तक हो सकता है। अलग अलग बैंको में अलग अलग समय होता है। एक बार जब आपका बेनिफिसरी वेरिफाई हो जाऐ तो आप उसी NEFT के जरिये पैसे भेज सकते हैं। एक बेनिफिसरी को एक ही बार वेरिफाई करना होता है उसके बाद आप जितनी बार चाहो उतनी बार उसके पास पैसा भेज सकते हो।
NEFT कैसे काम करता है।
जब आपके या आपके बैंक के द्वारा आपके खाते से NEFT किया जाता है तो बैंक द्वारा एक मैसेज जारी होता है जो NEFT सर्विस सेन्टर को भेज दिया जाता है। NEFT Service Center से आपके ट्रान्जेक्शन को डिटेक्ट करके बेनिफिसरी के बैंक अकाउण्ट में पेमेन्ट भेज दिया जाता है। इन सबके बीच RBI, National Clearing Cell आदि काम करते हैं जो कि एक एक ट्रान्जेक्शन को वेरिफाई करके उसका रिकाॅर्ड बनाते हैं।
NEFT के फायदे
1. NEFT से आप बिना ज्यादा वक्त लगाये बडी से बडी रकम कहीं भी भेज सकते हो। व्यापारिक क्षेत्रों में NEFT का इस्तेमाल बहुत ज्यादा प्रचलित है।
2. यहाॅ जिसको फण्ड भेजा जाता है उसे बैंक जाने या पेपर वर्क करने की कोई जरूरत नही होती है।
3. आपके द्वारा किये गये सभी ट्रान्जेक्शन को आॅटोमैटिक आपके खाते में रिकाॅर्ड बन जाता है और आपको हिसाब रखनी की जरूरत नही पडती है।
4. ये बेहद सुरक्षित होता है। इसमें रिस्क 0% है। वहीं कैश का लेन-देन बेहद असुरक्षित होता है।
5. NEFT द्वारा भेजे गये पैसे की कोई बेईमानी नही कर सकता ये एक बैंक का रिकाॅर्ड होता है जिसे कोई भी झुठला नही सकता है।
NEFT से कुछ सवालों के जबाब
1. क्या NEFT सुरक्षित है?
NEFT पूरी तरह से सुरक्षित है यहाॅ आपका पैसा एक बेहद जटिल प्रक्रिया से होकर गुजरता है इसलिये आपको किसी भी प्रकार की चिन्ता करनें की जरूरत नही होती है।
2. NEFT का इस्तेमाल व्यापारिक रूप से करना ठीक रहेगा?
जी हाॅ, बिल्कुल ठीक रहेगा। बल्कि NEFT का निर्माण ही व्यापारिक उद्देश्य के लिये किया गया है।
3. NEFT से एक बार में कितना पैसा भेजा जा सकता है?
इसकी कोई लिमिट नही हैं आप एक रूपसे लेकर जितना चाहो उतना पैसा NEFT के माध्यम से भेज सकते हो।
4. NEFT की टाइमिंग सुबह 8 बजे से शाम के 7 बजे तक होती है, अगर शाम के सात बजे के बाद पैसा भेजा जाऐ तो क्या होगा।
अगर शाम के 7 बजे के बाद पैसा भेजा जाऐगा तो आपको पैसा अगले दिन बैंक खुलने पर ही बैनिफिसरी के बैंक खाते में जमा होगा। NEFT छुट्टी वाले दिन भी काम नही करती है। अगर आपने शानिवार रात को 7 बजे के बाद पैसा ट्रान्सफर किया है तो आपका पैसा सोमावार को पहुॅचेगा।

COMMENTS