फारूक अब्बास। अक्सर हम लोग अपने जीवन में ऐसे बहुत से उदाहरण देखते रहते हैं कि चन्द लोग बहुत कम समय मे ही सफलता के शिखर तक पहुॅच जाते हैं।...
फारूक अब्बास। अक्सर हम लोग अपने जीवन में ऐसे बहुत से उदाहरण देखते रहते हैं कि चन्द लोग बहुत कम समय मे ही सफलता के शिखर तक पहुॅच जाते हैं। आखिर उनके पास ऐसा क्या फाॅमूर्ला होता है। आइये जानते हैं बिजनिस में शिखर तक पहुॅचने की तीन सिध्दान्त। जिससे आप कम समय में सफल हो सकते हैं।
बुजुर्गों की बातें सुनो, उन पर विश्वास करो
यहाॅ बुजुर्गों से मतलब उन बुजुर्गों से नही हैं जो कि उम्र में बडे हैं बल्कि उन लोगों से हैं जो जिन्हे बिजनिस का तर्जुबा ज्यादा है। ऐसे लोगों की बाते सुनो जिन्होने बिजनिस किये हो फिर चाहे वे बिजनिस मंे सफल हुये हों या असफल। आपको सफलता और असफलता दोनो से सीखने को मिलेगा। नई तकनीकि सीखो
कहते हैं मार्केट में समय समय पर कई बदलाव आते हैं। इसलिये हमेशा नई तकनीकि को सीखते रहना चाहिये। समय के साथ साथ कम करने के तौर तरीकों में भी बदलाव करना चाहिये। वहीं नौजवानों को अपने साथ आने का मौका दो। उनके पास स्फूर्ति के साथ साथ नये नये आईडियाज भी होते हैं।
साथियों से प्यार करो
महान बिजनिसमैन रतन टाटा का कहना है कि जो बिजनिसमैन अपने साथी कर्मचारियों का ख्याल नही रखता, उनसे प्यार नही करता वो कभी बडा बिजनिसमैन नही बनता। यदि वह किसी वजह से बडा बिजनिसमैन बन भी गया है तो शीघ्र ही उसका बिजनिस डूब जायेगा। रतनटाटा मानते हैं कि मैन-पावर बिजनिस के लिये जरूरी है। उससे भी ज्यादा जरूरी है कि सभी लोग मन से काम करें।
छोटे से छोटा कर्मचारी भी आपको एक आईडिया दे सकता है जिससे रातों रात आपका बिजनिस तरक्की कर सकता है। अपने कर्मचारियों को ऐसा अनुभव कराऐं कि उन्हे इस कम्पनी के भविष्य में अपना भविष्य दिखाई देने लगे। यदि आप कर्मचारियों का ख्याल नही रखेगे, उसे परेशान करेगे तो वह अपना पूरा मन काम में नही लगायेगा और मौका मिलते ही किसी दूसरी कम्पनी में चला जाएगा।
COMMENTS