फारूक अब्बास । ब्लाॅग बनानें के बाद सबसे पहले सबाल यह होता है कि ब्लाॅग पर ट्रैफिक कैसे लाया जाये। जब हम पहले पहले ब्लाॅग बनाते हैं तो यह ...
फारूक अब्बास। ब्लाॅग बनानें के बाद सबसे पहले सबाल यह होता है कि ब्लाॅग पर ट्रैफिक कैसे लाया जाये। जब हम पहले पहले ब्लाॅग बनाते हैं तो यह काम बहुत आसान लगता है। चुटकी भर में ब्लाॅग बनाया और घण्टे भर में पोस्ट लिखी और पब्लिश कर दी। अब इंन्तेजार होता है ट्रैफिक का।
पहला आर्टिकल लिखनें के बाद हमें अच्छा फील होता है। हम सोचते हैं कि हमनें दुनिया का सबसे बेस्ट आर्टिकल लिख लिया। हम सोचते हैं कि अब झट से ट्रैफिक हमारें ब्लाॅग पर आनें लगेगा। फिर रिफ्रेश करतें हैं। फिर रिफ्रेश करतें हैं और फिर रिफ्रेश करते हैं। पर ट्रैफिक नही आया।
फिर सोचते हैं कि शायद यह मेरा पहला आर्टिकल है। इसलिये ट्रैफिक नही आया और फिर दूसरा आर्टिकल लिखते हैं। लेकिन यह क्या ट्रैफिक तो फिर भी नही आया। फिर से एक पोस्ट लिखते हैं। जब हम देखतें हैं कि हमारे ब्लाॅग पर 20 से ज्यादा आर्टिकल पढे हुये हैं तो 20 से 25 विजीटर रोजाना आते हैं। फिर हम परेशान हो जाते हैं और दूसरे ब्लाॅग्स पर भटकना शुरू कर देते हैं।
यह कहानी हर नऐ ब्लाॅगर की है। हर कोई अपने ब्लाॅग के ट्रैफिक के लिये भाग रहा है। शाम, दाम, दण्ड, भेद सब कुछ करता है। ट्रैफिक की खातिर। लेकिन अपनें ब्लाॅग पर ट्रैफिक कैसे लाया जाये यह पता नही कर पाता। आइये जानतें हैं कि आखिर कैसे हमारें ब्लाॅग पर ट्रैफिक मिलेगा।
1. शाॅर्टकट की तरफ मत भागो।
ब्लाॅग ट्रैफिक हो या कोई भी काम। कभी शाॅर्टकट मत तलाशो। ब्लाॅग पर ट्रैफिक किसी को बेबकूफ बनाकर नही बढाया जा सकता। अगर बढ भी जाऐ तो कोई काम का नही हैं। ब्लाॅग पर ट्रैफिक बढेगा आपके कन्टेन्ट क्वालिटी के लिये। और इसके लिये आपको तैयारी करनी पढेगी। पढना पढेगा। रातों को जागना पढेगा। नई नई रणनीति के लिये। ब्लाॅगिंग पर ट्रैफिक लाना ठीक ऐसा ही है जैसे किसी दुकान पर नए नए ग्राहक लाना। आपको बिजनिस स्ट्रैटजी की तरह काम करना होगा।
2. अपनें लेखन कौशल को सुधारो
अगर आप कोई पोस्ट लिखते हो तो वो आपको बहुत अच्छी लगती है। आपको लगता है कि वो दुनिया की सबसे अच्छी पोस्ट है। लेकिन याद रखों वो पोस्ट आपनें अपनें लिये नही बल्कि यूजर्स के लिय लिखी है। यूजर्स की तरह सोचो कि उनको क्या पसन्द है। क्या आप उन्हे अच्छे से समझा पा रहे हो।
3. ब्लाॅग को बिजनिस की तरह से लीजिये।
अगर आप का उददेश्य ब्लाॅगिंग से पैसे कमानें का है तो आप इसे एक बिजनिस की तरह से लीजिये। इसके लिये एक प्रोफेशनल ब्लाॅग डिजायन करवाइये। हर तरीके से ब्लाॅग को बेहतर बनानें की कोशिश कीजिये।
4. एसईओ पर भी ध्यान दें
ब्लाॅगिंग करनी है तो एसईओ पर भी ध्यान देना होगा। आप अगर बहुत अच्छे राइटर हैं फिर भी सफल ब्लाॅग के लिये एसईओ पर काम करना ही होगा। बिना एसईओ के गूगल के सर्चइंजन में रैंक कर पाना बहुत मुश्किल है।
5. पाठकों को नियमित पाठक बनाऐं
आपके ब्लाॅग पर रोजाना पाठक आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसा करो कि वो पाठक आपके रेग्यूलर पाठक बन जाऐं। इसके लिये आपको अपनें लेखनी को सुधारनें के अतिरिक्त भी कई सारे काम करनें पढेंगे। जिसमें ईमेल लिस्ट, या अपनें सबस्क्राइबर जोडनें की कोई व्यवस्था जैसे फेसबुक, टिवटर आदि पर फोलोअर बढाकर लोगों को अपनें साथ जोड कर रख सकते हो। जिससे विजीटर आपके साथ जुड जाऐंगो और रेग्यूलर विजीटर बन जाओगे।
अपनें ब्लाॅग को एक अच्छा और सफल ब्लाॅग बनानें के लिये ऊपर दिये गये सभी बातों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। अगर आप इन चीजों पर अमल कर लोगे तो आप आसानी से एक सफल ब्लाॅगर बन जाओगे।
